Bhupesh Baghel Interview: छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है. इस इलेक्शन को 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस और बीजेपी सहित सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच एबीपी न्यूज़ ने ‘छत्तीसगढ़ शिखर सम्मेलन’ में सीएम भूपेश बघेल का इंटरव्यू किया है. इसमें उन्होंने आरक्षण और गाय सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब दिया है.
क्या हिमाचल की जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है?
छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल में चुनावी जीत पर कहा कि हिंदी भाषी बेल्ट में हमने सालों बाद चुनाव जीता. यह जीत मैदानी क्षेत्रों में भी फैलेगी. इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा.
8
