कोलकाता, स्पेनिश फुटबॉल संगठन ला लीगा और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच आपसी सहयोग से आधुनिक बुनियादी सुविधाओं वाली फुटबॉल अकादमी स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबस की उपस्थिति में गुरुवार को स्पेन के मैड्रिड में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
