क्यूट एंड ब्यूटीफुल परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हर किसी की निगाहें परिणीति के वेडिंग लुक पर टिक गई है, कि वो आखिर कैसा होगा। तो आइए आज आपको दिखाते हैं उनके ऐसे लुक जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो आखिर कैसी दिख सकती हैं।
आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा हर लुक में बेहद कमाल दिखती हैं और जब बात आती है उनके देसी अवतार की तो उनके आगे फिर कोई नहीं टिकता।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा कुछ ही दिनों में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और फैंस के बीच उनके लुक को लेकर बेताबी बढ़ चुकी है।
इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड भी काफी सुर्खियों में है।
आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है और फैंस उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं।
शादी की खबरों के बीच परिणीति हाल ही में अक्षय कुमार के साथ आने वाली अपनी फिल्म मिशन रानीगंज का प्रमोशन करती नजर आई थीं।
फैंस को परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
