बीजापुर – 18 सितंबर को सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बीजापुर के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रमोशन में हुए संशोधन निरस्तीकरण आदेश को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के बीजापुर प्रवास के दौरान माननीय आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी एवं बीजापुर विधायक श्री विक्रम मांडवी जी के सहयोग से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कार्रवाई गई।
संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि बस्तर संभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया काउंसलिंग द्वारा नहीं की गई थी और 18 महीने बीत जाने के बाद संशोधन आदेश को निरस्त किए जाने पर शिक्षकों को अत्यंत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,बीच सत्र में संशोधन आदेश निरस्त होने पर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, साथ ही शिक्षकों का ट्रांसफर ना कर जिले में ही रिक्त पदों पर उनकी पदस्थापना की गई जिसकी गाइडलाइन डीपीआई रायपुर द्वारा ही जारी गई थी।
पूरी बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री जी ने संशोधन निरस्तीकरण आदेश को जल्द ही रद्द कर शिक्षको को वर्तमान संस्था में ही पदस्थ करने की बात कही गई,जिससे शिक्षको में हर्ष व्याप्त है।
संगठन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के साथ-साथ आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा एवं बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी जी को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने एवं संशोधन आदेश निरस्त करवाने में सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया,
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जिला सचिव सुशील हेमला,भीमा सोढ़ी,एम गट्टैया आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।
