हिंदू धर्म में शादी की रस्म पूरी हो जाने के बाद सिंदूर लगाने की रस्म है। यही वजह है की शादी के बाद एक्ट्रेसेस के सिंदूर लुक को देखने का बड़ा क्रेज रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राघव चड्ढा संग हुई है। और शादी के बाद एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखिए उनकी फोटो और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के आफ्टर वेडिंग सिंदूर लुक्स-

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग कर चुकी हैं। शादी के बाद उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें उन्होंने पिंक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग चुड़ा पहना है। आप मांग में लगे सिंदूर ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

शादी के बाद आलिया भट्ट को पहली बार पिंक कलर के सूट में देखा गया था। एक्ट्रेस का आफ्टर वेडिंग लुक फैंस को खूब पसंद आया था।

यामी गौतम की शादी के बाद उनकी ये तस्वीर खूब चर्चा में रही थी। लाला रंग की साड़ी और मांग में भरा सिंदर उनके लुक को काफी सुंदर बना रहा था।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल जब शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तो दोनों को देख फैंस खूब खुश हुए थे। कटरीने ने इस दौरान पीच रंग का सूट पहना था और मांग को सिंदूर से भरा था।

मौनी रॉय की वेडिंग जूलरी तो लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही उनका आफ्टर वेडिंग लुक भी चर्चा में रहा था। सिंदूर लगाए मौनी काफी सुंदर लगी थीं।

अंकिता लोखंडे शादी के बाद पहली बार खूबसूरत साड़ी में दिखीं थीं। फैंस को एक्ट्रेसेस का सिंदूर लुक खूब पसंद आया था।

दीपिका पादुकोण की शादी को भले ही लंबा समय हो गया है। लेकिन उनके आफ्टर वेडिंग लुक की चर्चा आज भी होती है। एक्ट्रेस के सिंदूर लुक की खूब तारीफ हुई थी।
