एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री तोमन कुमार और श्री अभिजीत सखूजा को आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएँ
दीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी उपस्थित रहे।
सीआरपीएफ में सेवा के दौरान नक्सल ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट के कारण अपना पैर गंवाने के बावजूद श्री तोमन कुमार जी ने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार ने उन्हें ₹51 लाख और कांस्य पदक विजेता श्री अभिजीत सखूजा जी को ₹31 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुझे विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाते रहेंगे। दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
