बिहार के बक्सर जिले में बीते दो माह से जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस कार्रवाई के बाद किसान भड़क गए हैं और अब किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले में चौसा के पास बन रहे ताप बिजलीघर से जुड़ी जलापूर्ति पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले पर स्थानीय किसान बीते माह माह से आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को उग्र किसानों ने निर्माणाधीन पावर प्लांट में ताला लगा दिया और तब वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई विरोध नहीं किया था, लेकिन मंगलवार रात को बड़ी तादाद में पुलिस बल ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस पुलिस कार्रवाई के बाद किसान भड़क गए और उन्होंने निर्माणाधीन पावर प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही पुलिस के कई वाहनों को भी आग लगा दी। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है। गौरतलब है कि मंगलवार रात 12:00 बजे बनारपुर में घर में घुसकर सो रहे किसानों पर बिहार पुलिस ने अचानक लाठियां बरसा दी। यहां किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस घटना का वीडियो शेयर कर पीड़ित किसानों के परिजन पूछ रहे हैं कि अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने इस बर्बरता से क्यों पीटा? गौरतलब है कि मंगलवार रात 12:00 बजे बनारपुर में घर में घुसकर सो रहे किसानों पर बिहार पुलिस ने अचानक लाठियां बरसा दी। यहां किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस घटना का वीडियो शेयर कर पीड़ित किसानों के परिजन पूछ रहे हैं कि अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने इस बर्बरता से क्यों पीटा?
