सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 17 अगले महीने से शुरू होने वाला है। फैंस यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि इस बार शो में कौन-कौनसे सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट बनकर आने वाले हैं। इस शो की खास बात यह है कि इसमें ना सिर्फ टीवी या सोशल मीडिया स्टार बल्कि बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। इस सीजन में भी एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह 90 के दशक की पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस थीं।
ममता कुलकर्णी आएंगी
हम जिनकी बात कर रहे हैं वह हैं ममता कुलकर्णी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने ममता को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि इस बीच एक छोटी दिक्कत है। दरअसल, ममता के कुछ केस चल रहे हैं और अगर वो क्लीयर हो गए तो ममता फिर बिग बॉस के घर आ जाएंगी। वैसे अगर ममता इस शो में आती हैं तो ये सलमान और ममता का रीयूनियन होगा। दरअसल, दोनों साथ में फिल्म करण अर्जुन में साथ में काम कर चुके हैं। यह उस वक्त की सुपहिट फिल्म थी।
