बदलते मौसम की वजह से अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम परेशान करने लगती है। इसका कारण है कमजोर इम्यूनिटी। जिसकी वजह से खांसी-बुखार होने लगता है। बीमार होने से खुद को और बच्चों को बचाना है तो इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड दें। ऐसे फूड जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। वहीं हेल्दी ड्रिंक के नाम पर अक्सर लोग काढ़ा बनाकर पीने लगते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। अगर आपको सर्दी-जुकाम से बचकर रहना है और इम्यूनिटी को बूस्ट करना है तो रोजाना इस ड्रिंक को पिएं।
बनाएं मौसमी और अनार की ड्रिंक
मौसमी विटामिन सी से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी सबको पसंद आता है। तो मौसमी के जूस में अनार के जूस को मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अनार के जूस से शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इन दोनों के मिक्स जूस को पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं जो शरीर के इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
कैसे बनाएं मौसमी और अनार का जूस
घर में अगर मिक्सर नही है तो फ्रेश जूस बनाने के लिए बहुत ही आसान तरीका है। मौसमी के छिलके को उतारकर फांके अलग कर दें और इनके बीजों को निकाल दें। साथ में अनार के सारे दानों को लें। दोनों को मिलाकर मिक्सी में पीसकर छन्नी से छान लें। इस फ्रेश जूस का टेस्ट हर किसी को पसंद आएगा और ये शरीर की इम्यूनटी बूस्ट करने में मदद करेगा और सर्दी-खांसी से दूर रखेगा।
