धंसते जोशीमठ में लोगों के मकान में दरारें और धराशायी होते मकानों के बीच अब लोगों को भारी बर्फबारी का भी सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में अच्छी बर्फबारी हो रही है। जोशीमठ के औली स्कीइंग सेंटर में भारी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 7 दिनों में भारी बर्फबारी हो सकती है और उत्तर भारत में एक बार फिर शीतलहर अपना असर दिखा सकती है। जम्मू में मां वैष्णो देवी के भवन पर भी भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है और इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, हरियाणा और पंजाब के तापमान में हाल ही जो बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उसमें एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
