MOV_0629“ *भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने किया हवन अनुष्ठान।* अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे स्पात्निक श्रीमती अंजू देवी के साथ अपने निवास स्थान पर कन्या भोजन के उपरांत समाज के सदस्यों के साथ मिलकर मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान किया और समाज और राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए देवी मां से प्रार्थना की। पंडित कृष्णकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया, ऐसीMOV_0632
मान्यता है कि इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से घर में सुख, शांति और सम्पन्नता आती है. कन्या भोज के दौरान नौ कन्याओं का होना आवश्यक होता है. माना जाता है कि कन्याएं अगर 10 वर्ष से कम आयु की हो तो जातक को कभी धन की कमी नही होती और उसका जीवन उन्नतशील रहता है।शास्त्रों के अनुसार, इंद्रदेव ने माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उपाय पूछा था, और उन्हें ब्रह्मा देव ने सूझाव दिया कि कुमारी कन्याओं का पूजन करें और उनको भोजन कराएं। इस प्रथा के बाद से ही नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन कराया जाता है। तत्पश्चात हवन अनुष्ठान के बाद भोग प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्य संस्थापक प्रतिनिधि शेषनाथ तिवारी, भगवान शर्मा,धीरेंद्र शर्मा,सुधीर राय,और महिलाएं और बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।MOV_0631
