The best time to eat dinner: व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सिर्फ अच्छा नाश्ता ही नहीं बल्कि अच्छा लंच और डिनर भी चाहिए होता है। लेकिन आजकल वेट लॉस की कोशिश में लगे लोगों के बीच रात का खाना छोड़ने का ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है। लोगों को लगता है कि मील स्किप करके वह अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है। जी हां, आपको बता दें, मील स्किप करना आपके वजन को कम करने की जगह बढ़ा भी सकती है। यही वजह है कि जिस तरह सुबह का नाश्ता जरूरी है, उसी तरह डिनर को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। वजन कम करने के लिए खाना कम या छोड़ने की जरुरत नहीं होती है बल्कि खाने में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इस बात का सही चुनाव करना आना जरूरी होता है। ये कम लोग जानते हैं कि रात को डिनर करने का सही समय क्या होना चाहिए। आइए जानते हैं इन सभी सवालों के सही जवाब।
क्या होना चाहिए डिनर का सही समय-
आमतौर पर हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या के अनुसार अपना डाइट प्लान तैयार करता है। ऐसे में इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति का अलग-अलग हो सकता है। बता दें, हर व्यक्ति की उम्र और उसका लाइफस्टाइल जैसी चीजें यह तय करती हैं कि उस व्यक्ति को उसके दिन का आखिरी मील कब खाना चाहिए।
क्या कहता है डिनर का सामान्य नियम-
रात के भोजन के सामान्य नियम के अनुसार, व्यक्ति को सुबह जागने के दो घंटे के भीतर या फिर हर तीन से चार घंटे में कुछ न कुछ खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि कई अध्ययन इस बात पर जोर देते हैं कि व्यक्ति को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच अपना डिनर कर लेना चाहिए। लेकिन अगर आपकी शिफ्ट वाली नौकरी है तो एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आप सोने से कम से कम तीन घंटे पहले अपना डिनर कर लें।
अपना डिनर प्लान कैसे तैयार करें?
व्यक्ति को अपनी कोई भी मील कब लेनी चाहिए, यह उसके काम, भूख के लेवल, दवाएं, रूटिन और रोजमर्रा की आदतों पर निर्भर होता है। ऐसे में आप सोने से पहले दो से तीन घंटे के अंतराल के साथ, हर तीन से चार घंटे में खाना खा सकते हैं। हालांकि समय से ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी मील में शामिल चीजों के लिए हेल्दी चीजों का विकल्प चुनें। डिनर में हेल्दी चीजों को शामिल करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई फायदे होते हैं। जिसमें डायबिटिज से लेकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और बेहतर नींद लेना शामिल है।
डिनर जल्दी खाने के फायदे-
रात का भोजन जल्दी करने से उन लोगों को खास फायदा हो सकता है, जो पाचन और स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। इसके अलावा मधुमेह से पीड़ित लोग यदि सोने से तीन से चार घंटे पहले भोजन कर लें तो उनके डायबिटिज लेवल में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
