छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्लिसयों ने यहां तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। घटना पखांजूर के ग्राम बेठिया थाना की बताई जा रही है।
नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की है। नक्सली चार दिन पहले ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गए थे, जिसके बाद आज हत्या कर शव को मुरखोंडी गांव के पास फेंका है। नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
