डायबिटीज के मरीजों के लिए त्योहार के समय अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। जिससे कि त्योहार का मजा भी पूरा हो और खाने का स्वाद भी आसानी से लिया जा सके। नहीं तो जरा से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने से परेशाना आ सकती है और त्योहारा का सारा मजा भी खत्म हो जाता है। डायबिटीक हैं तो दिवाली के त्योहार पर इस तरह से अपने खानपान का ध्यान रखें और बनने वाले सारे फूड्स का मजा आसानी से लें।
सुबह की शुरुआत हो हेल्दी
दिनभर में क्या खाएंगे इससे पहले सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। ब्रेकफास्ट में साबुत अनाज, फल और सब्जियों को खाएं। ऐसे फूड्स जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो हो और जिसे खाते ही ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ने का खतरा ना हो। ऐसे फूड से दिन की शुरुआत करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
फिजिकल एक्टीविटी ना करें इग्नोर
डेली रूटीन को ना छोड़ें। हल्की वॉक, साइकिलिंग, योग इन सबको अपने रूटीन में रखें। हर दिन का फिजिकल वर्क इंसुलिन लेवल को सही रखने और ब्लड ग्लूकोज लेवल को सही रखता है। फिजिकल वर्क केवल ब्लड ग्लूकोज लेवल ही नहीं पूरी हेल्थ को सही रखने में मदद करेगा।
थोड़ा खाएं
अगर आपके सामने कोई टेस्टी डिश आ ही गई है तो पोर्शन कंट्रोल की मदद से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। खाने का पोर्शन कंट्रोल करने और सोच-समझकर खाने से त्योहारों के मौके पर आप अचानक से बीमार होने से बच जाएंगे।
कुकिंग
खाना पकाने का तरीका भी हेल्थ को ठीक रखने में मदद करता है। किसी भी चीज को तेल में तलने से बेहतर है कि उसे ग्रिल, बेक. स्टीम किया जाए। इससे खाने में कैलोरी कम होगी और खाना ऑयली कम होगा। जिससे केवल ब्लड शुगर लेवल ही नहीं बल्कि डाइजेशन भी सही रहेगा।
मिठाईयों को खाने का तरीका
अगर आप मिठाईयां खाना चाह रहे हैं तो शुगर फ्री या फिर लो शुगर मिठाईयों को चुनें। वैसे आप चाहें तो घर में ही हेल्दी मिठाईयों को तैयार कर सकते हैं। जिससे कि मीठे की क्रेविंग पूरी हो जाए।
ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें
त्योहारों का सीजन है और अगर आपने कुछ ज्यादा मात्रा में खा लिया है तो ब्लड शुगर लेवल को चेक कर लें। ब्लड शुगर चेक करने वाली मशीन को घर में साथ रखें और हर दिन चेक करके उस पर कंट्रोल रखें।
