हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धनतेरस का पर्व खरीदारी का पर्व है। इस साल 10 नवंबर के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। हर साल कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर ही धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, जो दिवाली से दो दिन पहले पड़ता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी या आभूषणों की खरीदारी करना बेहद ही लाभदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदा गया सोना 13 गुना धन-संपत्ति में बढ़ोतरी करता है। वहीं, धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा का खास महत्व है। इसलिए आइए जानते हैं धनतेरस के दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा और सोना खरीदने के उत्तम मुहूर्त क्या रहेंगे-
लक्ष्मी और कुबेर पूजा मुहूर्त
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, धन्वंतरि और और कुबेर जी की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर संध्या पूजन का उत्तम मुहूर्त 5:47 से शाम 7:45 तक रहने वाला है।
धनतेरस शुभ मुहुर्त
अति शुभ मुहूर्त- प्रदोष काल शाम 5:16 से 7:54
शुभ चौघड़िया मुहूर्त 10 नवंबर
अपराह्न मुहूर्त (चर)- 3:56 से 5:18 बजे
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 12:35 से 1:12 बजे
रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 8:34 से 10:12 बजे
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 11:50 से 4:44 बजे (11 नवंबर)
धनत्रयोदशी में व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त- 11 नवंबर
सुबह मुहूर्त (शुभ)- 7:44 से 9:06 बजे
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 11:50 से 1:57 बजे
धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त- प्रदोष काल शाम 5:18 से 7:55
वृषभ लग्न- शाम 5:35 से 7:32 बजे तक
सोना खरीदने का मुहूर्त
धनतेरस पर सोना खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दिन में 11:57 के बाद से आप खरीदारी कर सकते हैं। 11:57 के बाद से पूरे दिन खरीदारी करना शुभ रहेगा।
