कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या के साथ पहुंची थीं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने दोनों एक्ट्रेसस से उनके पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर पर बात की। करण ने यह राज (ज्यादातर लोगों को हिंट थी) भी खोला सारा अली खान और अनन्या पांडे एक ही इंसान को डेट कर चुकी हैं। वह शख्स हैं कार्तिक आर्यन। करण ने पूछा कि क्या सारा के लिए यह सब आसान है? इस पर सारा ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी कार्तिक आर्यन से उनका व्यवहार दोस्ताना कैसे है।
पड़ता है फर्क
चैट शो पर करण ने सारा से पूछा कि सारा और अनन्या का बॉयफ्रेंड कॉमन है तो क्या एक-दूसरे के साथ फ्रेंडली रहना या एक्स के साथ दोस्ती आसान था? इस पर सारा ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि हां सब आसान होता है। आसान नहीं था। जब आप किसी के साथ इन्वॉल्व्ड होते हो, चाहे वो दोस्त हो, प्रोफेशनली या रोमांटिकली खासतौर पर मैं मैं बहुत इनवॉल्व हो जाती हूं। चाहे वो कल था या आज है, ऐसा नहीं है कि अरे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप प्रभावित होते हो लेकिन इन सबसे ऊपर उठना पड़ता है।
परमानेंट कुछ भी नहीं
सारा बोलती हैं कि ऐसा कहना अक्लमंदी नहीं होगी कि इस इंडस्ट्री में कोई हमेशा आपका दोस्त रहेगा या आप किसी से कभी बात नहीं करेंगे। सारा ने कहा कि उन्होंने यह समझा है कि इस बिजनमस में कोई स्थिति परमानेंट नहीं है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव के हिसाब से परमानेंट बेस्ट फ्रेंड बनाना, पिंकी प्रॉमिस करना, या कहना कि मैं तुमसे कभी बात नहीं करूंगी, इन सबका कोई मतलब नहीं।
