खरगोन। इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसा बड़वाह के पास हुआ। हादसे के कारणों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। शर्मा ट्रेवल्स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस हादसे में घायल यात्रियों को बड़वाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
