रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए दुसरे चरण के चुनाव में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा रायपुर के सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू एवम कांग्रेस के जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव के बीच कहा सुनी की बात सामने आई है।
रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान चल ही रहा था कि इसी के मध्य भाजपा युवा मोर्चा तथा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू तथा कांग्रेस पार्टी के शहीद पंकज विक्रम वार्ड के जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव के बीच तीखी बहस हो गई। सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टी के नेताओं में मॉनिटरिंग को लेकर काफी देर तक बहसबाजी, विवाद चलता रहा तथा दोनों नेताओं की बहसबाजी को देखते हुए टिकरापारा थाना पुलिस तथा आला अधिकारियों को बीच में आना पड़ा और मामले को शांत कराया गया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष को चुनाव में मॉनिटरिंग का कार्य दिया गया था लेकिन झूठे शिकायत के चलते मंडल अध्यक्ष मनीष साहू को काम करने से बार बार बाधा उत्पन्न किया जा रहा था, और इसी कारणवश मनीष साहू और देवेंद्र यादव के बीच जोरदार बहस छिड़ गई जिसमें आला अधिकारियों को बीच में आकर विवाद को बढ़ने से रोका गया और समझाइश दी गई।
