*।। महत्वपूर्ण सूचना ।।*
आगामी छग पीएससी (लोक सेवा आयोग) की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था “युवा”, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने तैयारी को परखने और उसमें सुधार करने हेतु पूर्णतः निःशुल्क ऑनलाइन मॉडल टेस्ट सीरीज प्रारंभ कर रही है।
इसी कड़ी में कल दिनाँक 19.11.2023 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था (Indian Polity) विषय पर ऑनलाइन मॉडल टेस्ट का आयोजन किया जामहत्वपूर्ण सूचना ।।* रहा है।
ऑनलाइन मॉडल टेस्ट को दिलाने के इच्छुक छात्र नियत समय पर निम्न लिंक पर क्लिक कर परीक्षा दिला सकतें हैं 👇🏾
https://bit.ly/yuva_exam_link
इस परीक्षा का परिणाम हमारे व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज @ Yuva Raipur, टेलीग्राम चैनल @ Yuva 2023 आदि पर भी देख सकतें हैं।
कहने को तो हम छग पीएससी के नाम से मॉडल टेस्ट सीरीज की शुरूआत कर रहें हैं, परंतु यह टेस्ट यूपीएससी और अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के अलावा एसएससी, रेलवे आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
इसके अलावा इस टेस्ट को निःशुल्क रखने का उद्देश्य यह है कि निर्धन छात्रों को भी समान अवसर उपलब्ध कराना है।
देश के किसी भी हिस्से में रह रहे छात्रों को घर बैठे ही परीक्षा दिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ही हमारी संस्था मॉडल टेस्ट सीरीज को ऑनलाइन मोड में आयोजित कर रही है।
लेकिन आपके सहयोग के बिना हमारा यह प्रयास अधूरा है, अतः आप सबसे करबद्ध प्रार्थना है कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के द्वारा जरूरतमंद छात्रों तक हमारे संदेशों को पहुंचाने में मदद करें। 🙏🏾
