राजधानी रायपुर में अवैध सट्टा संचालन का भंडाफोड़ किया भाजपा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू ने:- शहर में नशे का व्यापार, गुंडागर्दी, सट्टा नही चलने देंगे
रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की लहर है, और विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ अब भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज है।
चुनाव जीतते ही भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं और इसी कड़ी में रायपुर भाजपा के सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छोटापारा में चल रहे अवैध सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है।
इस मामले की शिकायत गोल बाजार थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू ने अपने साथियों के साथ पूरे सबूत, वीडियो और नगद 11500 रूपए, सट्टा लिखने में उपयोग किए जाने वाली पर्ची के साथ साथ सट्टा संचालन करने वालों का मामला दर्ज़ कराया है।
युवा भाजपा नेता मनीष साहू ने बताया कि करीब रात्रि 9 बजे के आसपास उनको अवैध रूप से सट्टा संचालन हो रहे मामले की खबर मिली और मंडल अध्यक्ष मनीष साहू अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ जहां सट्टा संचालन किया जा रहा था वहां पहुंचे और पूरा वीडियो सबूत के साथ मोबाइल पर कैद किया।
इसकी जानकारी मनीष साहू ने गोल बाजार थाना में जा कर दी तथा नगद 11500 रूपए सट्टा लिखने वाली कई पर्चियों के साथ थाने में जमा करवाई।
मामले की जानकारी मिलते ही गोल बाजार थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 शक्श की गिरफ्तारी भी कि लेकिन अन्य 3 आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए।
सट्टा संचालन करने वालों में जित्तू, शुभम और अनुराग का नाम सामने आया है।
गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने भी इसकी पुष्टि कि है कि अवैध रूप से सट्टा संचालन की खबर उन्हे मिली और मामले पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है लेकिन अन्य 3 आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए।
मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आ चुकी है और जो भी प्रण तथा घोषणाएं हमने की है उसको पूरा करने में हम सभी जुट चुके हैं।
अब नशे खोरी का व्यापार, अवैध कामों पर शिकंजा कसा जायेगा और सभी उल्टे सीधे कामों पर भाजपा अब नकेल कसने तैयार हो चुकी है।
मनीष साहू ने सभी भागे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की बात कही है अन्यथा थाने का घेराव करने की बात कही है।
