रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल जाएगा, जिसकी टिकटें ऑनलाइन बिक चुकी हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से ऑनलाइन टिकटें बेचे जाने की तैयारी है। एक दो दिन के लिए फिर से ऑनलाइन टिकट्स मुहैया कराई जाएंगी। मैच की तैयारियों को लेकर रायपुर के कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे और SSP प्रशांत अग्रवाल ने बैठक भी ली। टिकटों को लेकर स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने बताया कि टिकट फिर से ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। ये पेटीएम ऑनलाइन के जरिए बुक की जा सकेंगी। स्टेडियम में ऑफ लाइन टिकट काउंटर होगा, लेकिन ये उनके लिए होगा, जिन्हें ऑनलाइन बुकिंग के बाद टिकट कोरियर से प्राप्त न हो पाए। ऐसे लोग काउंटर से टिकट ले सकेंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की।
