भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी दिन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 15 मिनट तक रोड शो किया और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा को 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत का लक्ष्य रखना है। बैठक में PM मोदी 9 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेताओं को गुरु मंत्र दे सकते हैं।
