इंदौर। इंदौर के खालसा स्टेडियम में 50000 लोगों को कंबल बांटने का आयोजन और 25000 लोगों के द्वारा नेत्र दान का संकल्प पत्र भरने का आयोजन लाइंस क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी मौजूद रही।