रायपुर। शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ग्रामीणों से ठगी की जा रही है। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 13 लाख की ठगी दर्ज होने के बाद आरंग थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जालसाजों ने 20 से ज्यादा ग्रामीणों को क्रिप्टो करेंसी में रकम दोगुना होने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपए ठगी की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मंगलवार को अपराध दर्ज कर सकती है।
