जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में इस क्षेत्र में स्थित झीरम घाटी नक्सल कांड की याद ताजा हो जाती है। झीरम घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेसी के काफिला पर नक्सल हमले में पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सुरक्षा बल के जवान व आम नागरिक को मिलाकर 29 लोग मारे गए थे। दरभा और यहां स्थित झीरम घाटी का नाम रातोंरात पूरी दुनिया में चर्चित हो गया था। यह वही इलाका है जहां लंबे समय तक बम बारूद की गंध जब-तब उठती रही थी। इस क्षेत्र के नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त होते ही अब यहां की पहाड़ियों पर काफी की फसल लहलहानें लगी हैं।
