टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैष्णवी धनराज मदद की गुहार लगाती दिख रही हैं। मधुबाला- एक इश्क एक जुनून, बेपनाह और सीआईडी जैसे शोज में काम कर चुकीं वैष्णवी धनराज ने परिवार पर ही होस्टेज बनाने का आरोप लगाया है। वैष्णवी ने वीडियो में बताया है कि वो इस समय पुलिस स्टेशन में हैं और उनके साथ मारपीट हुई है। वैष्णवी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिस पर उन्होंने HELP (मदद) लिखा है।
हिमांशु शुक्ला ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर हिमांशु शुक्ला (@khimaanshu) की ओर से कुछ पोस्ट किए गए हैं, जिन में मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है और साथ ही साथ फोटोज वीडियोज भी शेयर किए गए हैं। वीडियो में वैष्णवी बता रही हैं कि उनकी फैमिली ने उनके साथ मारपीट की है। वहीं इस वक्त वो काशीमीरा पुलिस स्टेशन में हैं। हिमांशु ने ये भी बताया है कि वैष्णवी के परिजनों ने उनका मोबाइल रख लिया है।
मुंबई पुलिस ने दिया जवाब
हिमांशु शुक्ला ने अपने ट्वीट में दोस्त वैष्णवी के लिए मदद की गुहार लगाई है। वहीं मुंबई पुलिस ने हिमांशु के ट्वीट पर जवाब दिया है। बता दें कि वैष्णवी के इन आरोपों पर अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई भी रिएक्शन नहीं सामने आया है। वहीं क्या है पूरा मामला इस बारे में भी कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
