16 दिसंबर को सूर्य देव चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 14 जनवरी, 2024 तक रहेंगे। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। सूर्य के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है, वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, 16 दिसंबर से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि-
- सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी।
- धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।
- पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- परिवार का साथ मिलेगा।
- कारोबार में लाभ होगा।
वृषभ राशि-
- सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
- वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।
- कारोबार में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि-
- धनु राशि में सूर्य का प्रवेश मिथुन राशि के लिए वरदान के समान कहा जा सकता है
- मानसिक शांति रहेगी।
- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
- किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।
- लाभ में वृद्धि होगी।
कर्क राशि-
- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहने वाला है।
- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
- धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।
- परिवार का साथ मिलेगा।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि-
- सिंह राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।
- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं।
- नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।
- परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
कन्या राशि-
- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
- मन परेशान रहेगा।
- संयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध से बचें।
- बातचीत में संतुलित रहें।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- पिता का साथ मिलेगा।
- भागदौड़ अधिक रहेगी।
