आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टीम इंडिया के हर मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया जाता था। जो खिलाड़ी मैच में सबसे अच्छी फील्डिंग करता था, उसे टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप मेडल देते थे। यह रिवाज वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद फिलहाल खत्म होता दिख रहा था, लेकिन इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद एक बार फिर इसे शुरू किया गया है, हालांकि इसका फंडा टी दिलीप ने अब पहले से थोड़ा अलग कर दिया है।
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हर मैच के बाद बेस्ट फील्डर चुना जाता है, जबकि अब से हर सीरीज के बाद इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज चुना जाएगा। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के दौरान ऐसा देखने को नहीं मिला था, लेकिन इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका सीरीज में फिर से ड्रेसिंग रूम में ऐसा कुछ देखने को मिला।
