मैहर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला मैहर जिले का जहां सड़क हादसे में दो लोगों (मां-बेटे) की मौत हो गई है।
घटना मैहर-अमरपाटन सतना मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 1 महिला और 1 युवक की मौके पर मौत हो गई है। बताया जाता है कि यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। घटना जिले के नादन थाना क्षेत्र के कनियारी गांव की है। मृतकों में मां बेटे शामिल है। मृतक अरुण साकेत व मृतिका रज्जू साकेत सतना निवासी बताई गई है। बस अमरपाटन से सतना जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
