हरियाणा की शराब कंपनी पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के शेयरों में आज भी अपर सर्किट लगा है। आज यह स्टॉक 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ ही 309.55 रुपये पर खुला। पिछले छह महीने में ही इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स का पैसा करीब साढे चार गुना से अधिक कर दिया है। इस अवधि में इसने एक लाख के निवेश को 4.61 लाख बना दिया है। यह वही कंपनी है, जिसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की बनाने का खिताब मिला है। पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के ब्रांड इंद्री दिवाली 2023 एडिशन को सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की अवार्ड मिल चुका है।
एख लाख पर्सेंट से अधिक रिटर्न : मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफेट ने कहा है कि अगर आप शेयर मार्केट में 10 साल तक नहीं रुक सकते तो 10 मिनट के लिए भी नहीं रहें। दस साल तो छोड़िए इसने केवल साढ़े चार साल ही धैर्य रखने वाले निवेशकों को एक लाख फीसद से अधिक का रिटर्न दे दिया है। अगर शुरुआत से अब तक की बात करें तो 11 जुलाई 1997 को यह स्टॉक केवल 25 पैसे का था और आज यह 309.55 रुपये पर पहुंच कर 123720 फीसद का रिटर्न दे चुका है।
पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के शेयर पिछले 5 दिनों में 16 फिसद से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों के एक लाख रुपये को 6.48 रुपये में बदल दिया है। यानी साढ़े छह गुना रिटर्न देकर पिकैडिली एग्रो मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के अवार्ड मिलते ही कंपनी के शेयर देखते ही देखते रॉकेट बनते गए। इसका 52 हफ्ते का हाई 328 रुपये और लो 38.70 रुपये है।
