हनुमान (Hanu Man) फिल्म पहले दिन की अडवांस बुकिंग में पुष्पा हिंदी को पार कर गई थी। अब यह मूवी साल 2024 की पहली हिट बन चुकी है। ओपनिंग वीकेंड के पहले तीन दिनों में हनुमान ने केजीएफ और कांतारा के हिंदी वर्जन्स को पीछे छोड़ दिया है और पुष्पा के आसपास पहुंच चुकी है। फिल्म ने क्रिटिक्स से भरपूर तारीफ बटोरी और दर्शक भी हनुमान को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी दे रहे हैं। यहां जानें फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की।
बढ़ रही हिंदी दर्शकों की भीड़
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट बिजनस की बात करें तो हनुमान इस साल की पहली हिट बन चुकी है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, यहां है बड़ा सरप्राइज… हनुमान के पहले तीन दिन केजीएफ 1 और कांतारा से आगे पहुंच चुके हैं और पुष्पा के आसपास है। (तीनों के हिंदी डब वर्जन्स) जी हां आपने सही पढ़ा। हनुमान 2024 की पहली हिट बन चुकी है… ओपनिंग वीकेंड में इसकी कमाई काफी इम्प्रेसिव है। मॉस पॉकेट्स में फिल्म ज्यादा देखी जा रही है, अब नैशनल चेन्स में भी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.15 करोड़, शनिवार को 4.05 करोड़ और रविवार को 6.06 करोड़ कमाई की। अब इसका इंडिया में टोटल हिंदी वर्जन का बिजनस 12.26 करोड़ हो चुका है।
