साल की शुरुआत में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। मकर संक्रांति पर विशेष रूप से सूर्य पूजा होती है। यह पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन किया गया दान सालों-सालों तक पुण्य प्रदान करता है। मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसलिए अपनी राशि के अनुसार आज मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान।
दान का शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के दिन पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान के बाद सूर्य सहित नवग्रहों की पूजा और भगवान विष्णु की पूजा के बाद दान आरंभ करना चाहिए। पूरे दिन आज दान किया जा सकता है।
मकर संक्रांति पर क्या करें दान?
मेष राशि- मकर संक्रांति पर आपको घी और खिचड़ी का दान करना चाहिए
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को मकर संक्रांति पर गुड का दान करना चाहिए
मिथुन राशि- आपको मकर संक्रांति पर शकरकंद और काले तिल का दान करना चाहिए
कर्क राशि- किसी जरूरतमंद को मकर संक्रांति पर कंबल दान में दें
सिंह राशि- मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करें
कन्या राशि- किसी गरीब को भोजन कराएं या अन्न का दान करें
तुला राशि- मकर संक्रांति पर आपको काले तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए
वृश्चिक राशि- मकर संक्रांति पर घी और सफेद तिल का दान करें
धनु राशि- मकर संक्रांति पर धनु राशि वाले सफेद तिल से बने लड्डू का दान करें
मकर राशि- मकर राशि वालों को काले तिल और घी का दान करना चाहिए
कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काला तिल और कंबल दान में देना चाहिए
मीन राशि- आज खिचड़ी और काला तिल दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव भी काम हो सकते हैं।
