*मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में लगातार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर धमतरी नगर निगम को दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया एमआईसी सदस्य केंद्र कुमार ने एमएमयू वाहन के सभी स्टाफ को दी बधाई*
धमतरी/ रायपुर में आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में धमतरी शहर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के राज्य मे बेहतर संचालन के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवम नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के हाथो महापौर श्री विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह, आयुक्त विनय कुमार पोयाम को ट्राफी प्रदान किया गया।
जिस पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य केंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में संलग्न सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहन किया।
गौरतलब है कि धमतरी नगर निगम क्षेत्र में दो एमएमयू वाहन चार्ट रूट के तहत अलग अलग वार्डो में कैंप लगाया जात है ,जिसमें अब तक 1लाख 15 हजार से अधिक लोगों ने मुफ्त में अपना इलाज करवाते हुए इस योजना का लाभ उठाया है साथ ही 99 हजार से अधिक लोगों ने मुफ्त दवाई एवं 26000 से अधिक लोगों ने लैब टेस्ट कराया है।
