उदयपुर में उन्होंने क्रिश्चन रीति रिवाज से उनकी वेडिंग सेरिमनीज हुई। अब आइरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक टीजर डाला है। इस वीडियो में नुपुर ने आइरा को बताया है कि वह उन्हें क्यों प्यार करते हैं। आइरा वाइट गाउन में दुलहन बनी हैं। उनकी मां रीना दत्ता और पिता आमिर उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। आइरा-नुपुर के प्यार को देखकर उनके दोस्त और परिवार के लोग इमोशनल दिख रहे हैं।
नुपुर को फ्लाइंग किस
वीडियो की शुरुआत खूबसूरत लोकेशन से होती है। गेट खुलने के बाद आइरा वाइट गाउन में दिखती हैं। वह नुपुर को देखकर हाथ हिलाती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं। वह उन्हें प्यार से निहारते हैं। आमिर खान और रीना दत्ता वहीं खड़े होकर अपनी बेटी को प्यार से देखते हैं।
रो पड़े नुपुर
इसके बाद दोनों शादी की रस्में निभाते हैं और साथ रहने के वादा करते हैं। नुपुर बोलते हैं, बब्स (आइरा) तुम हमेशा पूछती हो कि मैं तुम्हें प्यार क्यों करता हूं। इसके बाद वह इमोशनल हो जाते है। फिर कहते हैं, ईमानदारी से कहूं तुम्हें प्यार करना मेरे कंट्रोल में नहीं है। मेरा दिल इसे फील करता है। मेरा दिमाग जो सोचता है उसे मेरी बॉडी फॉलो करती है। ये बोलते-बोलते नुपुर रोने लगते हैं।
रो पड़े आमिर खान
नुपुर बोलते हैं, तुमसे प्यार करना मेरे वश में नहीं था लेकिन तुमसे शादी करना मेरी जिंदगी की बेस्ट डिसीजन है। आइरा बोलती हैं, तुम मेरे लिए सेफ हो, कम्फर्ट हो, लॉयल हो। दोनों एक-दूसरे को दिल की बातें बताते हैं। इस बीच आमिर खान और उनकी एक्स-वाइफ किरण राव एक-दूसरे का हाथ जोर से पकड़ लेते हैं। आमिर खान कई बार आंसू पोंछते दिखाई देते हैं।
