



रायपुर. जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवार और समाज के लिए भी बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। महिलाएं परिवार की नींव होती हैं महिलाएं अपने परिवारों की देखभाल करने और उन्हें शिक्षा और संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह “सांझ” एवं नामकरण समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने वहां संबोधित करते हुए कहा कि, पहले लोग बेटियों की शिक्षा दिलाने में आनाकानी करते थे। लेकिन आज बेटियों ने शिक्षा, खेल और दूसरी क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल कर सबको बता दिया वो किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमको परेशानियों से घबराना नहीं है। जब हम कुछ बड़ा हासिल करने की सोचते है तो समयाएं आती हैं। हर समस्या का एक समाधान होता है। लेकिन जब एक समस्या का समाधान मिलता है तो दूसरी समस्या आ जाती है और शायद यही जिंदगी है अगर समस्याओं से मुक्ति मिल जाए तो हमारे जीवन का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा में तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि, आज के आधुनिक समय में तकनीकी के सही इस्तेमाल ही हम आगे बढ़ सकते हैं। अब आईटी के बाद एआई का समय आ गया है। अगर हमको विश्व स्तर की शिक्षा चाहिए तो तकनीकी का सही इस्तमाल करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने स्कूल में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की एवं कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संत श्री युधिष्ठिर महाराज, प्राचार्य डॉ अमिताभ बनर्जी, शरद मोदी, श्री ललित जयसिंह, चेतन, श्री लल्लू लाल, समाज के गणमान्य लोग समेत स्कूली छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे शिक्षा जीवन में सफल होने और सपनों को पूरा करने के लिए आधार प्रदान करती है:बृजमोहन अग्रवाल
किताबी शिक्षा के सामान्य ज्ञान भी जरूरी है:बृजमोहन अग्रवाल
स्कूल शिक्षा बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जीवन में सफल होने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक आधार प्रदान करता है। यह न केवल उन्हें ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि उन्हें सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी विकसित करने में मदद करती है। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को रायपुर पब्लिक स्कूल के 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्कूल, बच्चों को दूसरों के साथ बातचीत करने, दोस्त बनाने, और टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करते हैं। स्कूल बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें स्वस्थ तरीके से व्यक्त करने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही बच्चों को नैतिक मूल्यों जैसे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, और सहिष्णुता का विकास करने में मदद करते हैं। वे बच्चों को अच्छे नागरिक बनने के लिए आवश्यक मूल्य और सिद्धांत प्रदान करते हैं।
स्कूल बच्चों को आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करते हैं। साथ ही अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। स्कूल बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
