रांची । प्रवर्तन निदेशालय की टीम झारखंड के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मनरेगा घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम रांची के अलावा अन्य शहरों और विभिन्न राज्यों में कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही (ED Raid On Chief Engineer) है। इसमें झारखंड के अलावा बिहार, दिल्ली और हरियाणा के कई ठिकाने शामिल है।
रांची के अशोक नगर रोड नंबर 3 स्थित आवास पर भी ईडी की टीम सुबह सात बजे छापेमारी के लिए पहुंची। जानकारी के अनुसार जिस आवास पर छापेमारी चल रही है, उसे उन्होंने रेंट पर लिया हुआ था। अब तक हुई छापेमारी में जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही (ED Raid On Chief Engineer) है।
जमशेदपुर के कई ठिकानों पर छापेमारी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में वीरेंद्र राम के घर सुबह 7 बजे एक दर्जन अधिकारी पहुंचे। घर के आसपास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। घर के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। बाहर में तैनात पुलिस कर्मियों को देखकर कोई भी अंदर जाने की कोशिश नहीं कर रहा (ED Raid On Chief Engineer) था।
2019 में एसीबी ने ढ़ाई लाख बरामद किए थे
साल 2019 में भी वीरेंद्र राम के ठिकाने से एसीबी ने लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। वीरेंद्र राम का संबंध झारखंड के कई बड़े राजनेताओं के साथ है। उनसे जुड़े रांची के अशोक नगर, कचहरी चौक स्थित कार्यालय, हिन्दपीढ़ी के एक करीबी ठेकेदार के ठिकाने पर भी छापेमारी की खबर है।
वीरेंद्र राम को 2022 में ग्रामीण कार्य विभाग का जिम्मा मिला
वीरेंद्र राम जल संसाधन विभाग के इंजीनियर हैं। लेकिन राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में की है। जनवरी 2022 में ही राज्य सरकार ने वीरेंद्र राम को अपने कार्यां के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा था
