भोपाल/दतिया। मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath)को मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उनके बेटे नकुल नाथ को सांसद (Member of parliament) बनाने का वीडियो वायरल (Video viral) हुआ है। इस वायरल वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस और बीजेपी (MP BJP) में सियासत (Policit) शुरू हो गई है। वायरल वीडियो पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा ने कहा है कि छिंदवाड़ा में पिता, पुत्र के लिये कसमें खाने का वीडियो देखा है।
कहा कि- पापा जी चीफ मिनिस्टर बेटा जी सांसद तय हो गया है। वाकई प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी पर उद्योगपति क्या बैठा, डेमोक्रेसी का कबाड़ा हो गया। कहा कि कोई जरूरत नहीं संसदीय दल की बोर्ड की बैठक और विधायक दल की बैठक की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि- न खाता न बही जो कमलनाथ कहे वही सही।
