नई दिल्ली . जेल में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगी. कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल की पत्नी आज पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मेगा रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार शुरू करेंगी.
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में आतिशी ने कहा कि आचार संहिता लगने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. भाजपा नहीं चाहती थी कि सीएम चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार करें. इसलिए एक झूठे केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया. अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. उनकी गिरफ्तारी के विरोध में जनता से आर्शीवाद और पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद लोकसभा चुनाव में उतर रही हैं. वह पहला रोड शो पूर्वी दिल्ली में करेंगी.
