जैजैपुर।। जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदरी में सोन नदी के किनारे अवैध ईंट भट्ठों का बेखौफ काला कारोबार चल रहा है।लगातार खबर प्रकाशन होने के बाद भी खनिज अधिकारी धृतराष्ट्र बने बैठे हुए हैं ऐसा नही है कि इसकी जानकारी खनिज अधिकारी को नही है जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न करना समझ से परे है।नाम न बताने के शर्त पर एक ईंट भट्ठा संचालक ने बताया कि हमने खनिज विभाग में 35000रु जमा किये हैं अब यह राशि बतौर जुर्माना लिया गया है या फिर रिश्वत ये खनिज विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे। अब आप स्वयं ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कार्रवाई क्यों नही किया जा रहा है?
अधिकारी कर रहे हैं सरकार की छबि धूमिल
जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी अधिकारियों का यही रवैया था जिसके कारण आज उनकी सरकार चली गई और बीजेपी सरकार में भी अधिकारियों का यही रवैया है।आम जनता की मांग व शिकायत पर केवल खानापूर्ति कर अधिकारी इति श्री कर लेते हैं।
