कार्यालय रायपुर लोकसभा
न्याय गारंटी के बारे में लोगों को बताया,,,
,विकास उपाध्याय ने
कोरोना काल में खूब की है लोगों की सेवा।*
रायपुर 30 अप्रैल 2024 कांग्रेस कमेटी द्वारा दक्षिण विधानसभा के टिकरापारा में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सभा में सैकड़ो की तादाद में माताएं बहने शामिल थी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में आम जनता को बताया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है घर की महिलाओं को गृहस्थी चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है केंद्र में पिछले 10 सालों से भाजपा की मोदी सरकार बैठी हुई है सत्ता में आने से पूर्व उन्होंने 100 दिन में महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन आज महंगाई आसमान छू रही है,इन सभी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने माता बहनों के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके माध्यम से हर गरीब महिला को ₹8333 प्रति माह यानी ₹100000 सालाना दिया जाएगा जिससे निश्चित तौर पर उनको आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी।
दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पक्ष में आम जनता से वोट अपील भी की और कहा कि विकास उपाध्याय लगातार आम जनता के संघर्ष के लिए खड़े रहते हैं भरी कोरोना काल में जिस प्रकार उन्होंने दूसरे प्रांत से आ रहे मजदूरों की सेवा की भोजन कराया उनके रहने की व्यवस्था कराई प्रदेश की जनता उनके सेवा भाव से भली भली वाकिफ है।
इस जनसभा में शहर
अध्यक्ष गिरीश दुबे एजाज ढेबर प्रमोद दुबे सुमित दास सतनाम पनाग निशा देवेंद्र यादव समीर अख्तर उमेश गुप्ता योगेश साहू महेश सोनी अनीश मनिहार रोहित साहू प्रभात तिवारी झुमुक निषाद मुन्ना साहू दयाराम मेढे लाला धनगर भूपेंद्र साहू शानु रजा अविनाय दुबे नंदकुमार पटेल संतोष जैन सुदर्शन जैन अमित घोष संगीता तिवारी प्रेरणा साहू अपर्णा फ्रांसिस अनिल रायचूड़ा पुष्पराज वैद उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
मीडिया प्रभारी
रायपुर लोकसभा
9300381700
