क्या आपके चेहरे पर भी कुछ खास हिस्सों पर ही एक्ने निकलते हैं। जैसे कि गाल या फिर केवल फोरहेड, तो इस तरह के पैटर्न वाले दानों को हल्के में ना लें। ये एक्ने या दाने आपकी खराब सेहत का हाल बताते हैं। गाल पर या केवल हेयर लाइन पर एक्ने निकलते हैं तो इनकी खास वजह होती है। तो चलिए जानें आखिर चेहरे के खास हिस्से पर ही अगर दाने निकल रहे तो क्या वजह हो सकती है।
हेयरलाइन पर निकल रहे एक्ने
अगर आपके बालों और चेहरे की लाइन पर अक्सर एक्ने निकल आते हैं तो इसका कारण खास तरह का हेयर प्रोडक्ट होता है। जो नेचुरल ऑयल को हेयर फॉलिकल्स में बनाकर रखने के लिए होता है। हेयरलाइन पर अक्सर पिंपल निकलते रहते हैं तो जरूरी है कि अपने हेयर प्रोडक्ट को बदलें।
गाल पर निकलते हैं एक्ने
कई बार आपके गाल पर निकलने वाले एक्ने की वजह हार्मोंस या फिर ऑयली फेस नहीं होता बल्कि ये आपके गंदे फोनस्क्रीन या फिर गंदे तकिए की वजह से होता है। जब आप फोन को कान में लगाती है तो स्क्रीन पर चिपके बैक्टीरिया गालों पर आ जाते हैं। जिनकी वजह से एक्ने हो जाता है। चेहरे को छूने या फिर गंदे पिलोकवर की वजह से गाल पर एक्ने होना काफी कॉमन है।
चिन और जॉलाइन पर निकलने वाले एक्ने
अगर चिन या जॉलाइन पर हमेशा पिंपल निकलते रहते हैं तो इसका कारण हार्मोंस में होने वाला उतार-चढ़ाव है। एंडोक्राइन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से एड्रोजेंस हार्मोन का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है। जिसकी वजह से ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाती है और पोर्स को ब्लॉक कर देती है। ये हार्मोंस पीरियड्स के पहले ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। डाइट में कंट्रोल करने से इन एक्ने से छुटकारा मिल सकता है।
फोरहेड और नाक पर निकलने वाले एक्ने
अगर आपके चेहरे के टी जोन यानी फोरहेड और नाक पर मुंहासे निकलते हैं तो इसका कारण स्ट्रेस हो सकता है। जिसकी वजह से चेहरे पर ऑयल का प्रोडक्शन इन एरिया में बढ़ जाता है। वहीं एक स्टडी के मुताबिक जो लोग सुबह थके हुए उठते हैं उनके चेहरे पर टी जोन पर एक्ने होने की ज्यादा संभावना रहती है।
