20/05/2024 से 22/05/2024 तक विकास खंड स्तरीय बालवाड़ी प्रशिक्षण का आयोजन नवीन सरस्वती स्कूल पुरानीबस्ती में किया गया। जिसमें 62 आंगनबाड़ी केंद्रो में संचालित बालवाड़ी के 124 कार्यकर्ता एवं बालवाड़ी शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को केंद्र में रखते हुए आंगनबाड़ी में दर्ज 5-6 आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए बालवाड़ी में तैयार करने पर आधारित था। नवीन शिक्षा नीति के तहत मूल्यांकन पद्धति की जगह आकलन पद्धति पर काम करते हुए कैसे बच्चों में खेल- खेल में भाषा एवं गणित की अवधारणाओ को स्पष्ट किया जाय इस पर चर्चा की गई।

साथ ही ECCE के तहत आंगनबाड़ी मे संचालित हो रहे बालवाड़ी में प्राथमिक शिक्षको एवं कार्यकर्ताओ को साझा सहयोग से बच्चों में विकास के आयाम को पहचान कर स्तर अनुसार शिक्षा देना। मास्टरटे्नर बरखा शर्मा, एवं सावित्री साहू के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति,ECCE, निपुण भारत पर बालवाड़ी शिक्षको एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न गतिविधियों एवं कठपुतली कला के द्वारा मनोरंजक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया गया कार्यक्रम प्रभारी विकास खंड स्रोत समन्वयक धरसीवां (शहरी )श्री शिरीष तीवारी एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक धरसीवां (ग्रामीण )श्री मुरारी वर्मा सर के द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन पर प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा किया गया।

कार्यक्रम में निरीक्षणकर्ता के रूपमें श्रीमती प्रीति देशपांडे (डाइट), रायपुर एवं ज्योति बजाज मैडम ने भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में राज्य कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री सुनील मिश्रा सर, एससीईआरटी रायपुर , एवं युनीसेफ स्टेट कंसल्टेंट श्रीमती गार्गी परदेशी मैडम का मार्गदर्शन सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त हुआ इस प्रकार तीनदिवसीय बालवाड़ी प्रशिक्षण का सफल आयोजन विकास खंड धरसीवां में किया गया।
