
छग प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वावधान मे एवं माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य मे विवाह योग्य युवक,युवतियों के लिए दुर्ग मे आयोजित
जीवन साथी चयन
का शनिवार को होटल पृथ्वी पैलेस मे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा ने उद्घाटन किया ।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँधडा ने ऐसे सम्मेलनों का महत्व बताते हुए सभी का अभिनंदन किया ।
आयोजन मे ६०० से ज़्यादा पंजीयन हुए जिसमे से लगभग तीन सौ प्रत्याशी अपने अभिभावक के साथ पहुँचे।समाज के लिए बहुत ही उत्साह की बात है की जीवन साथी चयन मे पंजीकृत एक प्रत्याशी का संबंध भी हो गया।सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता एवं काउंसलर
परीक्षित जोबनपुत्रा (अहमदाबाद)
*अच्छा जीवनसाथी का चुनाव*
पर उपयोगी टिप्स दिये ।जीवन मे विवाह एवं जीवनसाथी के महत्व को बारीकी से समझाया ।युवक युवतियों को अपने जीवनसाथी चुनाव के समय किन किन बातो पर ध्यान रखना चाहिये उसपर चर्चा हुई । सभी प्रत्याशियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया गया ।बायोडाटा संग्रह एवं पारिवारिक जानकारी से परिपूर्ण पुस्तक का विमोचन हुआ।सभी प्रत्याशी एवं परिवार निःसंकोच मिलेजुले इस हेतू ये भौतिक सम्मेलन का आयोजन हुआ ।भरपूर गर्मी के बाद भी प्रत्याशी एवं अभिभावक बड़े ही उत्साह से पहुँचे ।आजकल के दौर मे माता पिता चिंतित रहते है की उनके बच्चो को अच्छा जीवनसाथी मिल जाये ।घटते दायरे एवं बढ़ती महत्वाकांक्षों के बीच प्रदेश माहेश्वरी सभा का जीवनसाथी चयन का आयोजन संजोग तक जाये इस हेतू पूरा समाज संकल्पित है ।कल रविवार को नागपुर से आयी कविता लोया *कैरीअर एवं पारिवारिक संतुलन* पर व्याख्यान देंगी ।आवास भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था को काफ़ी सराहा गया ।समापन सत्र रविवार शाम को होगा ।
उक्ताशय की जानकारी प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी विष्णु सारडा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
