। राजधानी रायपुर



के शहीदर वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिjकेट स्टेडियम परसदा
में आज से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रिमियर लीग का शानदार आगाज हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की उपस्थिति में लीग का शुभारंभ हुआ। यहां स्टेडियम में पहुंचे हजारों दर्शकों ने ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ उठाया। वहीं सीपीएल के दर्शकों ने तालियां और शोर से आयोजकों का अभिवादन स्वीकार किया। क्रिकेट के प्रशंसकों ने बदलते मौसम के दौरान स्टेडियम में देर रात तक बने रहे। पहला मैच रायपुर और बिलासपुर के मध्य खेला गया, दोनों टीम के बीच लगे चौंके और छक्के का स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन प्राप्त किया। चियरगल्र्स के मनोरंजक धूनों में नृत्य ने भी लीग में समां बांधा और दर्शक आनंदित होते दिखाई दिए। बता दें कि आज से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रिमियर लीग की शुरुआत हुई है। जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही है, यह आयोजन 12 जून तक चलेगा।
