
माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी का आयोजन माहेश्वरी समाज द्वारा कल किया जा रहा है।
गत रविवार को रक्तदान शिविर एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं से महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत हुई ।कल सुबह 7.30 बजे रायपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा गुढ़ियारी मे भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली जायेगी ।भगवान शिव की सजीव झांकी सजायी जाएगी ।पूजा करके संगीतमय भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा की शुरुआत होगी ।शोभायात्रा का विभिन्न जगह स्वागत किया जाएगा ।समाज के लोग परंपरागत परिधान मे उपस्थित होंगे एवं हमारी संस्कृति हमारी विरासत का समाज के युवा वर्ग को महत्व बताएँगे ।माहेश्वरी ज़िला सभा के अंतर्गत सभी संगठन शोभायात्रा मे सम्मिलित होकर महेश नवमी मनायेंगे ।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँदडा,ज़िला अध्य्क्ष पवन करनानी,माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत काबरा,माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के अध्यक्ष बसंत राठी,महेश सभा के अध्यक्ष सुशील लाहोटी ने सभी सामाजिक बंधुओं को बधाई देते हुए सेवा कार्यों के संकल्प के साथ महेश नवमी मनाने का संदेश दिया है । महेश छात्रावास जी.ई रोड पर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा ।
उसके बाद गोपाल मंदिर सदर बाज़ार मे भगवान महेश एवं गोपाल जी की विशेष पूजा आराधना रखी गई है । माहेश्वरी समाज द्वारा महेश ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा ।
दोपहर को मेकाहारा मे मरीजो को फल वितरण किया जाएगा।मेंकाहारा के बाजु मे स्थित मंगल भवन मे भंडारा का आयोजन किया गया है
।माहेश्वरी सभा,माहेश्वरी महिला समिति,महेश्वरी युवा मण्डल एवं माहेश्वरी युवा मंडल (महिला) का संयुक्त आयोजन है।माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्य्क्ष स्व विजय कुमार दम्मानी के निधन होने से सादगी से महेश नवमी मनायी जाएगी ।
