*यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश के संसद में प्रस्तुत हुआ है। हमारे देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने संसद के समक्ष इस बजट को प्रस्तुत किया है।*
*यह एक ऐतिहासिक बजट है। क्योकि हमारा यह देश कृषि प्रधान देश है इसलिए इस बजट में कृषि और रोजगार के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।*
*छत्तीसगढ़ के लिए विशेष बात है की कृषि और रोजगार के क्षेत्र में आज 2 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में किया गया है, जिससे निश्चित रूप से कृषि और रोजगार के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और किसान भी समृद्ध होंगे।*
-श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
