हरेली तिहार हमर छत्तीसगढ़ के परंपरा अउ संस्कीरिति ले जुड़े तिहार हवय अउ एकरे बर येला जम्मो मनखे मन अब्बड़ मजा ले मनाथे। हमर खेती किसान के तिहार हे। यहु दारी हरेली के तिहार ल जुर मिल के जोरदार तरीका ले मनाबो।
छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता हरा सोना है। हमारी सरकार ने 55 सौ रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीद कर आदिवासी भाई-बहनों को सशक्त बनाया। कांग्रेस शासन में तेंदूपत्ता संग्राहकों को न बीमा का लाभ मिला और न बोनस का। चरण पादुका योजना फिर से शुरू कर रहे हैं, तो तकलीफ हो रही है।
फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों में GPS व जियो टैगिंग के उपयोग को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है, ताकि फ्लाई ऐश की डंपिंग निर्धारित स्थानों पर हो। साथ ही, पर्यावरण विभाग के सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति, CCTV कैमरे व डैश बोर्ड लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरी-भरी हो धरती हमारी…
औद्योगिक क्षेत्रों में 35% क्षेत्र को हरा-भरा करना अनिवार्य होगा। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, देखभाल भी करनी होगी। इस साल से हम एक मजबूत योजना के तहत पौधारोपण की शुरुआत कर रहे हैं।
