रायपुर राजधानी के बूढ़ा तालाब स्पोर्ट्स कंपलेक्स मैदान में आज छत्तीसगढ़ हाईवा परिवहन कल्याण संघ के द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया है
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में जानकारी देते हुए बताया कि अर्धनग्न प्रदर्शन के पहले संघ के द्वारा धमतरी जिले के गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया और यह कोशिश की गई की कलेक्टर नम्रता गांधी से मुलाकात का समस्या से अवगत कराया जाए लेकिन कलेक्टर ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही संपर्क हो पाया थक हार कर संघ ने प्रदेश के कई जिलों में विशेष कर महासमुंद धमतरी में अनिश्चितकालीन धरना दिया और शासन तक मांग पहुंचने की कोशिश की किंतु शासन की ओर से भी कोई विशेष पहल नहीं हो पाई लिहाजा संघ के पदाधिकारी परेशान हो गए और रायपुर में अनिश्चित कालीन धरना के साथ अर्धनग्न प्रदर्शन करने का फैसला किया उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हाईवे के माध्यम से गिट्टी और रेट का परिवहन किया जाता है जिसमें ₹ ₹200000 अर्थ दंड लगाया जा रहा है जो की गैर वाजिब है उनका कहना था कि महासमुंद जिले में धारा 379 के तहत कार्रवाई की जा रही है यह भी युक्ति संगत नहीं है यहां तक की गाड़ी पकड़े जाने के बाद गाड़ी मालिक और चालक के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए ऐसा इसलिए की जो वास्तविक में दोषी हैं उनको भी सजा मिलनी चाहिए वास्तविक दोषी से आशय उन लोगों से है जो अवैध उत्खनन कर रहे हैं और खनिज नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं
हाइवा संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
4 सुत्री मांगो को लेकर सीएम के नाम सौपा ज्ञापन
रायपुर।छत्तीसगढ़ में हाईवा परिवहन कल्याण संघ ने अपने 4 सूत्री मांगो के साथ प्रदेश में चल रहे अवैध रेत खनन को लेकर अपनी शिकायतें शासन के सामने रखने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद आज संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के सामने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौपा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि धमतरी में में हमारे द्वारा अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन के साथ गुहार लगाया जा चुका चुका है परंतु कोशिश के बाद भी उसे समय हमारे कलेक्टर से बात नहीं हो पाई फिर हमने छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल रख हमारी मांगों पर इसके बावजूद किसी तरह का ध्यान नहीं देने पर हमने इस तरह के प्रदर्शन का निर्णय लिया था ।परंतु सरकार के दरवाजे खटखटा रही है संघ का कहना हैं कि हाईवे मालिकों के ऊपर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही हो रही है अधिकारी केवल ट्रक ड्राइवर और उसके मालिकों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं , लेकिन उनकी मांग हैं कि उनके बयान को आधार मानकर अवैध खदान या भंडारण वालों पर भी कार्रवाई हो। साथ ही रेत खदानों पर सरकारी दर से ही लोडिंग और रायल्टी उपलब्ध कराने के लिए खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने ये भी मांग की महासमुंद जिले में ट्रांसपोटर्रों पर कि गई एफआईआर, जिसमे धारा 379 लगाया जा रहा हैं , उसे भी वापस लिया जाये। हाईवा परिवहन कल्याण संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़े पैमाने में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा हैं और पूरे प्रदेश को मिला दे तो करीब 45 सौ करोड़ के राजस्व का नुकसान सरकार हो रहा है।
