रायपुर। पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज कांवड़ यात्रा का आयोजन किया. भीमसेन भवन समता कालोनी से निकली कांवड़ यात्रा आमापारा, लाखेनगर, सुंदरनगर होते महादेवघाट पहुंची। कांवड़ यात्रा में विकास उपाध्याय सपरिवार शामिल हुए। कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भी कांवड़ यात्रा में भागीदारी की।