4% मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर , छत्तीसगढ़ अधिकारी कमर्चारी फेडरेशन के बैनर तले 27 सितंबर को सभी कर्मचारियों ने एक दिवसीय आंदोलन के तहत काम बंद कलम बंद का आह्वान किया है ।
यह बड़े खेद का विषय है कि मंहगाई भत्ता , सभी कर्मचारियों का अधिकार है और जब जब केंद्र सरकार मंहगाई भत्ता बढ़ाती है राज्य सरकार को भी मंहगाई भत्ता बढ़ाना पड़ता है
लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में नए सरकार गठन के 10 माह बाद भी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता नही बढ़ा इसीलिए मजबूर होकर कर्मचारियों को अब , आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है जिसके अंर्तगत सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी 27 सितंबर को अवकाश पर रहेंगे।। जिसका नवनियुक्त शिक्षको का संघ छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ भी पूर्ण रूपेण समर्थन करता है।

